योग के आयाम: प्रसन्नता / यम एवं नियम - pravasisamwad
June 29, 2021
3 mins read

योग के आयाम: प्रसन्नता / यम एवं नियम

Title: Lost/ Size 5×10 inches/ Linocut/ Art by Kirtika Sharan

PRAVASISAMWAD.COM

प्रसन्नता

प्रसन्नता विपरीत परिस्थितियों में उनके नकारात्मक प्रभाव को कम करने में कवच का काम करता है| यह संतोषपूर्ण जीवन की उपलब्धि है| वर्तमान में जीना, भविष्य से भयभीत नहीं होना और अपनी अनावश्यक कामनाओं को समेटना यही सुखी जीवन का रहस्य है| संतोष का अर्थ ये नहीं कि आगे उन्नति नहीं करना है बल्कि कल और मेहनत करने का संकल्प लेना है| प्रतिदिन के जीवन में प्रसन्नता के अंतराल को धीरे-धीरे बढ़ाने का अभ्यास करने पर सारे तनाव, अवसाद और उत्तेजना के कुप्रभावों को कम किया जा सकता है| क्योंकि जीवन में रोने के हजार बहाने मिल जायेंगे पर हँसने के बहाने ढूँढने पड़ते हैं|

 

 यम एवं नियम

योग की सारी विधाओं में चाहे वह हठ योग हो, राज योग हो, क्रिया योग हो अथवा भक्ति योग हो , सभी में यम एवं नियम को प्राथमिकता दी गई है——

यम— वह प्रक्रिया है जिसमें सजगतापूर्वक अपनी कमजोरियों का अवलोकन, विश्लेषण, सुझाव और अभिव्यक्ति का अभ्यास किया जाता है|

नियम— वह व्यवस्था है जिसको आत्मसात कर जीवन में आध्यात्मिक विकास को प्राप्त किया जा सकता है| इसकी प्रक्रिया आत्मशुद्धिकरण से प्रारम्भ होकर आत्मसाक्षात्कार तक ले जाती है जहाँ जीवन में सुख-शान्ति और आनन्द की प्राप्ति होती है|

स्वा.निरंजनानन्द सरस्वति जी के मतानुसार हमें आसन , प्राणायाम और ध्यान के पूर्व यम एवं नियम को साधने की आवश्यकता है तभी मानसिकता में सकारात्मकता संभव है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Oxford study talks about better results if gap between AstraZeneca doses is 10 months

Next Story

READ THE MOOD: Why human beings are biased?

Latest from Blog

Pravasi Short News 04-04.26

India’s global community is increasingly shaping economic flows, mobility trends and policy debates. From rising investments and visa shifts to

Pravasi Daily News 04.04.2026

Czech Republic Expands Scholarship Programs to Attract Indian Students https://pravasisamwad.com/czech-republic-expands-scholarship-programs-to-attract-indian-students/ Indonesia’s Startup Ecosystem Sees Growing Participation from Indian Tech Professionals
Go toTop