न्यूयॉर्क परेड में राम मंदिर की झांकी पर विवाद, भारतीय प्रवासी संगठन ने आरोपों का खंडन किया - pravasisamwad
August 14, 2024
5 mins read

न्यूयॉर्क परेड में राम मंदिर की झांकी पर विवाद, भारतीय प्रवासी संगठन ने आरोपों का खंडन किया

एफआईए ने अयोध्या के राम मंदिर की 18 फुट लंबी, 9 फुट चौड़ी और 8 फुट ऊंची प्रतिकृति कोसांस्कृतिक महत्व का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया है और इसे वैश्विक भारतीय समुदाय के लिएएक ऐतिहासिक क्षण का प्रमाण कहा है।

PRAVASISAMWAD.COM

न्यूयॉर्क में एक प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठन ने अपने वार्षिक ‘इंडिया डे’ परेड में अयोध्या के राम मंदिर कीझांकी शामिल किए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच “साम्प्रदायिक नफ़रत और कट्टरता” के आरोपों कोसख्ती से खारिज कर दिया है। यह परेड 18 अगस्त को मैनहट्टन में भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मेंआयोजित की जा रही है।

‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स एनवाई-एनजे-सीटी-एनई’ (एफआईए) ने घोषणा की है कि अयोध्याके राम मंदिर की झांकी इस परेड का मुख्य आकर्षण होगी। एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने बताया किपिछले चार दशकों से आयोजित हो रही इस परेड के खिलाफ इस बार “नफरत भरी” टिप्पणियां की जा रहीहैं।

मानवाधिकार और अंतरधार्मिक संगठनों के एक समूह ने राम मंदिर की झांकी को परेड में शामिल किएजाने की निंदा की है और न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स को पत्रलिखकर “मुस्लिम विरोधी झांकी” के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

वैद्य ने इस वर्ष के समारोह की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) बताते हुए कहा किपिछले चार दशकों से यह परेड समुदाय का उत्सव रही है और समावेशिता और विविधता का प्रतीक बनीहुई है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल होने वाले सभी को सम्मानपूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बातरखने की अनुमति दी जाती है, बशर्ते वह दूसरों का अपमान न करें।

***********************************************************

Readers

These are extraordinary times. All of us have to rely on high-impact, trustworthy journalism. And this is especially true of the Indian Diaspora. Members of the Indian community overseas cannot be fed with inaccurate news.

Pravasi Samwad is a venture that has no shareholders. It is the result of an impassioned initiative of a handful of Indian journalists spread around the world.  We have taken a small step forward with the pledge to provide news with accuracy, free from political and commercial influence. Our aim is to keep you, our readers, informed about developments at ‘home’ and across the world that affect you.

Please help us to keep our journalism independent and free.

In these difficult times, running a news website requires finances. While every contribution, big or small, will make a difference, we request our readers to put us in touch with advertisers worldwide. It will be a great help.

For more information: pravasisamwad00@gmail.com

Toshi Jyotsna

Toshi Jyotsna

(Toshi Jyotsna is an IT professional who keeps a keen interest in writing on contemporary issues both in Hindi and English. She is a columnist, and an award-winning story writer.)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Indian diaspora organization defends Ram temple tableau in NYC parade amidst criticism

Next Story

भरतनाट्यम सितारा लीला सैमसन भारत-चीन संबंधों की सांस्कृतिक सेतु

Latest from Blog

Go toTop