September 15, 2026
5 mins read

मस्कत में भारतीय दूतावास ने मनाया हिंदी दिवस, प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभागियों की रचनात्मकता

हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए मुहावरे, हास्य कविता, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन

भारतीय राजदूतावास, मस्कत में हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। राजदूतावास परिसर मेंआयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मक अभिव्यक्ति और भाषायी कौशल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँकराई गईं।

हिंदी विंग के सहयोग से आयोजित समारोह में प्रतिभागियों ने मुहावरे और लोकोक्तियाँ पूर्ण करने, हास्य कविता, प्रश्नोत्तरी तथा निबंध लेखनजैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के ज्ञान, रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमताका प्रदर्शन किया।

  • इस अवसर पर भारत के राजदूत प्रशांत पीसे ने प्रतिभागियों को उनके उत्साह और समर्पण के लिए बधाई दी

  • उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक होने के साथसाथ देश की सांस्कृतिक विविधता और विरासत कोजोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है

राजदूत ने ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी से जुड़े कार्यक्रम भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और नई पीढ़ी को भारतीयसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में सहायक हैं।

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों नेनिर्णायक मंडल के सदस्यों, सहयोगियों और सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की।

भारतीय राजदूतावास, मस्कत की ओर से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इससे जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से भारत तथा ओमान केबीच भाषायी और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। हिंदी दिवस समारोह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

IIFA Awards Set to Return to Abu Dhabi, Dates Expected to Be Announced Friday

Next Story

Indian Embassy in Muscat Marks Hindi Diwas 2026 with Competitions and Cultural Celebrations

Latest from Blog

Pravasi Daily News 15.09.2026

Karachi Main Ganpati Kala Ne Jode https://pravasisamwad.com/karachi-main-ganpati-kala-ne-jode/ Surat Police Book Man Over Alleged Deceitful Sexual Relationship With NRI Woman https://pravasisamwad.com/surat-police-book-man-over-alleged-deceitful-sexual-relationship-with-nri-woman/
Go toTop