November 14, 2026
5 mins read

बिहार में निवेश के लिए फरवरी 2027 में होगा ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’, अब तक मिले ₹2 लाख करोड़ के प्रस्ताव

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार फाउंडेशन की नई वेबसाइट और बिजनेस कनेक्ट-2027 पोर्टल का किया शुभारंभ, प्रवासी बिहारियों से राज्य के विकास में भागीदारी की अपील

PRAVASISAMWAD.COM

बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और देश-विदेश में रह रहे प्रवासी बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में बिहार फाउंडेशन की नव-निर्मित वेबसाइट और बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘बिहार है तैयार’ कार्यक्रम की भी शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बिहार बिजनेस कनेक्ट का आयोजन फरवरी 2027 में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य को अब तक करीब दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार का लक्ष्य फरवरी 2027 तक उद्योगों की स्थापना के लिए 20 हजार एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश और विदेश में रह रहे प्रवासी बिहारियों से राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रवासी बिहारी अपने ज्ञान, कौशल, अनुभव और संसाधनों के माध्यम से बिहार में निवेश और विकास की नई संभावनाएं पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की कर्मभूमि भले ही दुनिया के किसी भी हिस्से में हो, लेकिन अपनी जन्मभूमि को संवारना सभी का दायित्व है। बिहार के गौरवशाली इतिहास और प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सरकार के साथ समाज और प्रवासी समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में बिहार फाउंडेशन के देश-विदेश में कार्यरत प्रतिनिधियों ने राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने अपने-अपने देशों में बिहार की बदलती छवि और राज्य के प्रति बढ़ती सकारात्मक धारणा का भी उल्लेख किया।

बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 को राज्य में निवेश आकर्षित करने और प्रवासी बिहारियों के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक संबंध मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।

Amit Singh

Amit Singh

Amit Singh is a finance expert. He keeps keen interest in social work and politics. Driven by the dream of ‘Developed Bihar’ he engages with government agencies, political and social organisations to take the cause of Bihar at the forefront.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Air India Warns of Possible Delays to US Flights After Nationwide FAA Ground Stop

Next Story

‘नदी संजीवनी’ से बिहार में नदियों के पुनर्जीवन और सड़क निर्माण को मिलेगी गति, केंद्र-राज्य के बीच MoU

Latest from Blog

Pravasi Daily News 14.11.2026

Kerala Pravasi Association Chairman Arrested Over Alleged Fake ED Notice and Extortion Attempt https://pravasisamwad.com/kerala-pravasi-association-chairman-arrested-over-alleged-fake-ed-notice-and-extortion-attempt/ Telangana NRIs Urge Revanth Reddy to

‘नदी संजीवनी’ से बिहार में नदियों के पुनर्जीवन और सड़क निर्माण को मिलेगी गति, केंद्र-राज्य के बीच MoU

गाद का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में होगा; 243 लाख घन मीटर सामग्री से 16 परियोजनाओं को मिलेगा लाभ
Go toTop