योग के आयाम: योग एवं योगविद्या - pravasisamwad
July 3, 2021
2 mins read

योग के आयाम: योग एवं योगविद्या

योग एवं योगविद्या

योग की परंपरा सनातन युग से चली आ रही है । हमारे धर्म गुरुओं ने , ऋषि मुनियों ने , समय समय पर सामाजिक परिवेश को केंद्र बनाकर योग को पारिभाषित करने का प्रयास किया है।
योग – अर्थात – जुड़ना
किससे ?


अपने आप से , अपने समस्त अस्तित्व से जो अपार संभावनाओं का स्त्रोत बिन्दु है तथा व्यक्तित्व के समग्र विकास की पाठशाला है।
योग विद्या – उन विधियों की ओर संकेत करती है जिन्हें अपनाकर हम अपने व्यक्तित्व के सभी आयामों में सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं ।
प्रकृति प्रदत्त उर्जा , जो हमारे भीतर अंतर्निहित है उसकी समुचित अभिव्यक्ति ही योग का मुख्य उद्देश्य रहा है , जिससे प्राणी मात्र का कल्याण हो सके । यह मात्र सुनने , पढ़ने अथवा मनन करने की विद्या नहीं है अपितु हर पल जीवन जीने की कला है जिसे सजगता , निरंतरता एवं समर्पण से फलीभूत होते हुए अनुभव किया जा सकता है ।

— सं. योगप्रिया (मीना लाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

200 Indian origin people hold top govt/quasi govt positions in 15 countries

Next Story

Nearly half of the key positions given to Indian Americans are women

Latest from Blog

Pravasi Daily News 20.06.2026

India–UK Social Security Pact Set to Save Millions for Firms and Workers https://pravasisamwad.com/india-uk-social-security-pact-set-to-save-millions-for-firms-and-workers/ Oman Overtakes Qatar as India’s Largest LNG
Go toTop